छात्रों की आवाज दबाने के खिलाफ भाजपा का झारखंड बंद सरिया बाजार में चक्का जाम

छात्रों की आवाज दबाने के खिलाफ भाजपा का झारखंड बंद — सरिया बाजार में चक्का जाम

आज भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर झारखंड बंद के तहत सरिया प्रखंड के सरिया बाजार में चक्का जाम कर सरकार की तानाशाही एवं छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।

झारखंड में JPSC, JSSC एवं CGL जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक एवं भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के खिलाफ झारखंड के हजारों छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे।

दुर्भाग्य की बात है कि आंदोलन स्थल से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री आवास होने के बावजूद मुख्यमंत्री, मंत्री या सरकार का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि आंदोलनरत छात्रों से मिलने नहीं पहुंचा और न ही उनकी समस्याओं एवं पीड़ा को जानने का प्रयास किया।

लगातार 16वें दिन आंदोलन कर रहे आक्रोशित छात्रों ने निर्णय लिया कि जब सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आ रहा है, तो वे स्वयं विधानसभा जाकर सदन में मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

लेकिन जैसे ही छात्रों ने विधानसभा जाने का निर्णय लिया, उनके रास्ते में कंटीले तारों और बैरिकेडिंग के जरिए ऐसी रोक लगा दी गई, मानो छात्रों को अपने ही राज्य की विधानसभा तक पहुंचने से रोकना कोई अपराध हो।

जब आंदोलनरत छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो उन पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। इस कार्रवाई में कई छात्र-छात्राएं घायल हुए और उन्हें अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।

यह कैसा लोकतंत्र है, जहाँ अपने भविष्य और रोजगार के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं को संवाद के बजाय लाठियों का सामना करना पड़े?

भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि झारखंड के छात्र अकेले नहीं हैं। उनकी जायज मांगों और न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की गई तो भाजपा मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी।

सरकार युवाओं की आवाज को लाठी, पानी की बौछार और आंसू गैस से दबा नहीं सकती। छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब देना ही होगा और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करनी होगी।

अगर सरकार छात्रों की जायज आवाज को कुचलने की कोशिश करेगी, तो भारतीय जनता पार्टी आगे आकर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
छात्रों के न्याय की लड़ाई — जारी रहेगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000