युवाओं के खून और पत्रकारों के दमन पर उतरी हेमंत सरकार, बगोदर में फूटा आक्रोश का ज्वालामुखी, जीटी रोड पर लगा महाजाम

युवाओं के खून और पत्रकारों के दमन पर उतरी हेमंत सरकार, बगोदर में फूटा आक्रोश का ज्वालामुखी, जीटी रोड पर लगा महाजाम

रांची की सड़कों पर हक मांग रहे बेगुनाह अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज ने पूरे राज्य की फिजा में आक्रोश की आग भड़का दी है। सरकार की इस तानाशाही और दमनकारी नीति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बगोदर स्थित पुरानी जीटी रोड चौराहे को पूरी तरह ठप कर दिया। सड़कों पर उतरे उग्र प्रदर्शनकारियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पूरे महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने राज्य नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की आवाज उठाने वाले युवाओं और सच को बेनकाब करने वाले पत्रकारों पर लाठियां बरसाना यह साबित करता है कि सत्ता में बैठे लोग पूरी तरह बौखला चुके हैं। लोकतांत्रिक ढांचे में जनता और मीडिया की आवाज को संगीनों और लाठियों के बल पर दबाने की यह नाकाम कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार में डूबी यह सरकार भले ही पुलिसिया तंत्र के पीछे छिपने का प्रयास करे, लेकिन परीक्षार्थियों के साथ हुए इस अन्याय का हिसाब सड़कों से लेकर विधानसभा के पटल तक लिया जाएगा। यदि समय रहते छात्रों की मांगों पर विचार नहीं किया गया और दमनकारी नीतियां बंद नहीं हुईं, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और भी ज्यादा उग्र रूप धारण करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000