“मां नर्मदा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से संपन्न”

“मां नर्मदा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से संपन्न”

धामनोद स्थित माँ नर्मदा महाविद्यालय में दिनांक 4 सितंबर गुरुवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संचालक डॉ. मनोज नाहर एवं श्रीमती रीना नाहर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों एवं शिक्षकों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉ नाहर ने प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि “शिक्षक ही वह मार्गदर्शक है, जो विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने का अवसर प्रदान करता है।” उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चाणक्य और रामकृष्ण परमहंस जैसे महान गुरुओं के उदाहरण प्रस्तुत किए।

निदेशिका रीना नाहर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विद्यार्थी की गलती को माफ करना एक शिक्षक की सबसे बड़ी विशेषता होती है।” उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को केवल ज्ञान देने तक सीमित न मानते हुए विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रिया त्रिवेदी ने भी शिक्षकों की चिंताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षक हमेशा विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता करता है, इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शिक्षक की डांट को भी सकारात्मक रूप से लें।”

समारोह में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें नृत्य, गीत शामिल थे। साथ ही महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया। माहौल को और भी जीवंत बनाने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर डांस भी किया, जिससे पूरा महाविद्यालय उल्लास और आनंद से भर उठा।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु उन्हें पौधे एवं कलम उपहारस्वरूप भेंट किए गए। अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसका आनंद सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने मिलकर लिया।

यह आयोजन पूरे महाविद्यालय में उत्साह, सम्मान और सौहार्द्र के वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसने शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को और भी सुदृढ़ बनाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000