सेल के विस्थापितों को जलापूर्ति करनेवाले पम्प ऑपरेटर 22 से करेंगे टासरा प्रोजेक्ट का चक्का जाम

सेल के विस्थापितों को जलापूर्ति करनेवाले पम्प ऑपरेटर 22 से करेंगे टासरा प्रोजेक्ट का चक्का जाम

सिंदरी । सेल की टासरा प्रोजेक्ट से विस्थापित रैयतों को जलापूर्ति करनेवाले 12 पम्प ऑपरेटर टासरा प्रोजेक्ट का 22 सितंबर से अनिश्चित कालीन चक्का जाम करेंगे। पम्प ऑपरटेरों का नेतृत्व कर रहे भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री प्रकाश बाउरी ने शुक्रवार को केडी कालोनी में सेल विस्थापित मजदूर संघ के बैनर तले प्रेसवार्ता कर इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेल द्वारा वर्ष 2019 म़े रोहड़ाबाँध और टासरा मौजा में कोयला खनन को लेकर रैयतों को केडी कालोनी में अस्थायी तौर पर विस्थापित किया था। रैयतों को मूलभूत सुविधाओं में जलापूर्ति भी शामिल है। उन्होंने कहा कि रैयतों ने राष्ट्र निर्माण में कोयला खनन के लिए भूमिहीन होकर अपनी भूमि दी। आउटसोर्सिंग के माध्यम से 12 रैयत विस्थापित युवाओं को पम्प ऑपरेटर में बहाल कर रैयत विस्थापितों की जलापूर्ति की जा रही थी। इसके लिए पम्प ऑपरटेरों को प्रत्येक माह 15 दिनों का काम करवाकर मात्र 13 दिनों का वेतन भुगतान कर कंपनी श्रम कानून का उल्लंघन कर रही है। इस बीच बीते 8 अगस्त से बिना किसी सूचना के अचानक पम्प ऑपरटेरों को हटा दिया गया। यह खुल्लमखुल्ला अन्याय है। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन युवाओं को पुनर्नियोजन नहीं देती है तो 22 सितंबर से सेल की टासरा प्रोजेक्ट का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में सभी 12 पम्प ऑपरेटर विमल मंडल, आस्तिक कुमार मंडल, वैद्यनाथ मंडल, देवनाथ मंडल, गोविंद मंडल, विनोद मंडल, सुरेश मंडल, सचिन मंडल, निवास मंडल, सुकुमार मंडल, प्रकाश मंडल, कृष्ण सिंह शामिल होकर सेल प्रबंधन के विरोध में नारे लगाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000