श्री माधवाश्रम गौ शाला में कथा को लेकर व्यवस्था बैठक रखी गई *जोशी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो लोकेश प्रजापत की रिपोर्ट

श्री माधवाश्रम गौ शाला में कथा को लेकर व्यवस्था बैठक रखी गई *जोशी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो लोकेश प्रजापत की रिपोर्ट

मंडलेश्वर। नगर के समीप श्री माधवाश्रम गौ शाला जो कि मंडन मिश्र की नगरी नर्मदा जी के पावन पवित्र तट पर बनी हुए है यहां पर तीन दिवसीय कथा होना है जिसको लेकर व्यवस्था बैठक रखी गई आयोजक गौ गीता नर्मदा सेवा समिति के संयोजक विवेक भटोरे ने बताया कि 11 से 13 अक्टूबर तक चलने वाली तीन दिवसीय भव्य कथा में गीता गौमाता और मां नर्मदा पर प्रवचन दिए जाएंगे।व्यासपीठ पर परमपूज्य श्री श्री 1008 ईश्वरानंद जी महाराज उत्तम स्वामी विराजित होकर श्रोताओं कथा श्रवण कराएंगे।कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी।दिनांक 11 को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकली जाएगी कलश यात्रा गौ शाला नर्मदा जी के तट से कथा पांडाल में पहुंचेगी कलश यात्रा में 1500 माता ,बहने सम्मिलित होगी बैठक में कथा में आने वाले श्रोताओं के लिए पार्किंग,भोजन प्रसादी, और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी गई कथा के आखिरी दिन शाम को भंडारे प्रसादी का आयोजन किया गया महेश्वर विधानसभा के सनातनी विधायक राजकुमार मेव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे क्षेत्रवासियों के लिए परम सौभाग्य मिला है कि हमें गुरुजी उत्तम स्वामी जी द्वारा गीता,गौ माता और नर्मदा जी पर कथा सुनने को मिलेगी गुरुजी का मार्गदर्शन, आशीर्वाद हमे प्राप्त होगा तीन दिनों तक चलने वाली कथा में सभी व्यवस्थाओं के प्रभारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाना है।कथा के समापन दिनांक 13 को गौ भक्त सम्मेलन रखा गया है ऐसे गौ वंश पालक जिनके पास 50 से अधिक गाय हैं उन किसानों को गुरुजी उत्तम स्वामी जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000