सिंदरी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक भागा माइनिंग बी आई टी कैंपस का तालाबंदी घंटे भर में समाप्त 

सिंदरी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक भागा माइनिंग बी आई टी कैंपस का तालाबंदी घंटे भर में समाप्त

सिंदरी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक भागा माइनिंग बी आई टी सिंदरी कैंपस का तालाबंदी झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालाजी के हस्तक्षेप से एक घंटे के भीतर समाप्त हो गया  भागा माइनिंग के प्राचार्य एस बी मिश्रा ने बताया बुधवार को सुबह से ही फुड टेक्नालाजी के लड़कों ने अपने द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की घोषणा को लेकर कालेज में तालाबंदी कर दी थी। कालेज में प्रवेश करते ही हमने जे यू टी के परीक्षा नियंत्रक डाॅ निर्मला सोरेन को बस्तु स्थिति से अवगत कराया । डाॅ सोरेन ने

द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के संबंध मे लिखित रूप में स्वीकार किया है कि कुछ तकनीक कारणो को लेकर

फुड टेक्नालाजी के सत्र 2024-26 के छात्रों का द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करने में विलंब हुआ। विश्वविद्यालय ने उन तकनीकी कारणों को समाप्त कर दिया है । आने वाले तीन कार्यदिवस के भीतर द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा ।

फुड टेक्नालाजी के छात्र अंकित यादव और मुस्कान वर्णवाल ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक का पत्र प्राप्त होते ही तालाबंदी समाप्त कर दिया गया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000