सिंदरी के पटेल नगर आँगनबाड़ी की सहायिका चयन की हुई प्रक्रिया

सिंदरी के पटेल नगर आँगनबाड़ी की सहायिका चयन की हुई प्रक्रिया

सिंदरी । सिंदरी के राँगामाटी क्षेत्र के पटेल नगर स्थित आँगनबाड़ी में सहायिका के पद के चयन के लिए पटेल सेवा संघ में चयन प्रक्रिया की गई। बैठक में झरिया सीडीपीओ अल्का रानी की अध्यक्षता में चयन प्रक्रिया को संपन्न कराया गया।
झरिया सीडीपीओ ने बताया कि दूसरी बार आयोजित सहायिका चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में दो आवेदिकाओं का चयन किया गया। इनमें दीपक बाउरी की पत्नी रिंकू बाउरी को फिलहाल पात्रता के आधार पर चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित आवेदिका का जाति प्रमाणपत्र पश्चिम बंगाल राज्य का है। उन्हें 20 दिनों में झारखंड राज्य का जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना है। ऐसा नहीं करने पर यह पात्रता रद्द की जाएगी और पुनः चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि दूसरी आवेदिका का सभी प्रमाणपत्र झारखंड राज्य का होते हुए भी झरिया सीडीपीओ ने पारदर्शिता नहीं दिखाई। इस चयन प्रक्रिया के पहले दौर में भी लोगों ने विरोध जताया था।
मौके पर सीडीपीओ अल्का रानी, सुपरवाइजर सह पर्यवेक्षक पूर्णिमा मरांडी, निवर्तमान पार्षद वार्ड नं 55 साहेबराम हेम्ब्रम सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000