धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना मार्च का किया गया आयोजन*

*धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना मार्च का किया गया आयोजन*

*आधुनिक भारत के र्निमाण में राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा -राष्ट्रहित के कार्यों कों उन्होंने बढ़ाया आगे: संतोष सिंह*

*धनबाद/झारखंड: आज ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81 वी जयंती पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सद्भावना मार्च का किया गया आयोजन।* भारी संख्या में कांग्रेस जनों द्वारा अंबेडकर चौक डीआरएम कार्यालय से रणधीर प्रसाद वर्मा चौक तक निकाला गया मार्च। राजीव गांधी अमर रहें, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के लगे जोरदार नारे।

इस मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर फुल पुष्प अर्पित कर उन्हें दी श्रद्धांजलि। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्व. राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। राजीव गांधी को हमेशा राष्ट्रहित कार्यो को आगे बढ़ाते हुए उनकी गतिशीलता के लिए भी देश याद करता है। उन्होने गरीबी उन्मूलन और समाजिक समरसता विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति ,समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान, पंचायतीराज संस्थाओं को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में युवाओ और महीलाओं की केंद्रीय भूमिका के लिए अथक प्रयास किए। यह दिन हमे स्व राजीव गांधी के प्रिय आदर्शो के प्रती खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है।

उक्त सद्भावना मार्च में धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव, दुर्गा दास, रविरंजन सिंह, राम गोपाल भुवानिया, राजेश्वर यादव नवनीत नीरज योगेन्द्र सिंह योगी, लक्ष्मण तिवारी, अछयवर प्रसाद,जहीर अंसारी, आमीर हाशमी, कयूम खान, माधो सिंह, भोला राम महेंद्र दुबे, दिनेश यादव, राजेश राम, हरेंद्र शाही, सरफराज आलम, देवेन्द्र कुमार, रोहित वाही, रणजीत पांडेय प्रीतम रवानी, मनोज सिंह बब्लू दास,निवारण महतो, पप्पू पांडेय, नवीनसिंह,पिंटू तुरी, मधुसूदन सिंह चौधरी, मृत्युंजय सिंह, प्रमोद यादव, गंगा बाल्मिकी, श्याम कुमार साव, महेश शर्मा, अशिष सिंहा,सुरज वर्मा नवीन पासवान, सदाब आलम, बिजेंद्र यादव, नारायण सिंह, नजीम खान, ए जेड खान, रामजी भगत, अख्तर खान गुड्डू , सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000