कार्तिक पूर्णिमा पर सिंदरी में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर सिंदरी में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

सिंदरी । स्नान और दान की कार्तिक पूर्णिमा पर सिंदरी के डोमगढ़ और टासरा स्थित दामोदर नदी घाट पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान कर दान करने से सौ अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है।
सिंदरी के डोमगढ़ और टासरा स्थित दामोदर नदी घाट पर महिलाओं और पुरुषों का जुटान सुबह के ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हो गया था। लोगों ने एक एक कर दामोदर नदी में स्नान किया और पूजा अर्चना कर दान भी किया। दामोदर के तटों पर भक्ति की बयार दिखाई दी। माँ गंगा के जयघोष से दामोदर घाट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद तट पर हवन कर परिवार की खुशहाली, बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं से निजात की भी मंगलकामना की। इस दौरान दामोदर नदी में स्नान करने के बाद महिलाओं ने बताया कि गंगा नहान करके मन आनंदित हो गया। पूर्णिमा में हृदय संबंधी स्थितियों में थोड़ा बदलाव आता है। इस दिन चंद्रमा भी विभिन्न शारीरिक और मनोवैज्ञानिक प्रणालियों को प्रभावित करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000