हर्ल की परिसंपत्ति पर अवैध कब्जा को चुनौती देने पर गौरव वक्ष और उसके साथियों ने खेली खून की होली

हर्ल की परिसंपत्ति पर अवैध कब्जा को चुनौती देने पर गौरव वक्ष और उसके साथियों ने खेली खून की होली

सिंदरी । शहरपुरा स्थित एफसीआई का टाउन विद्युत अनुरक्षण कार्यालय भवन पर अवैध कब्जा को चुनौती देने पर गौरव वक्ष और उसके साथियों ने दिलीप महतो और उसके साथियों की जमकर पिटाई की । लाठी डंडे और रड से पिटाई कर डेकोरेटर दिलीप महतो का सर फाड़कर लहुलुहान कर दिया ।
पिटाई में डेकोरेटर दिलीप मंडल के अलावा उसके भगिना अभिनव और अन्य दो सहकर्मियों का हांथ टूट गया । गौरव वक्ष ने ही घायल दिलीप महतो को अपनी गाडी पर धनबाद ले गया और एक नर्सिंग होम में भर्ती कर दिया ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक रागिनी सिंह समर्थक गौरव वक्ष विद्युत अनुरक्षण कार्यालय के चौहद्दी मे दिलीप महतो को गाड़ी खड़ी करने से मना कर दिया था। अनुरक्षण कार्यालय के बगल में ही दिलीप महतो एफसीआई के जमीन पर अवैध कब्जा कर अपना व्यवसाय चलाता है। गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दिलीप महतो की पत्नी ने गौरव वक्ष पर मंदिर की आड मे एफसीआई कालोनी के बीचोंबीच मैदान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इससे लक्की सिंह समर्थक उग्र हो उठे और दिलीप महतो की पिटाई कर अवैध कब्जा को लेकर सवाल खड़ी करने का सजा दे दिया। पुलिस ने इस संबंध में अमर सिंह, विमल सिंह,संजय कुमार,गोलू और सौरभ को हिरासत में लिया है।
सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई शिकायत नही की है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000