6 दिसंबर को अयोध्या में सभी कारसेवक श्री राम मंदिर परिसर जहां बाबरी ढांचा था एकत्रित आए मंच पर श्री

6 दिसंबर को अयोध्या में सभी कारसेवक श्री राम मंदिर परिसर जहां बाबरी ढांचा था एकत्रित आए मंच पर श्री लालकृष्ण आडवाणी उमा भारती डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी आचार्य धर्मेंद्र विनय कटियार अशोक

सिंघल इत्यादि उपस्थित थे आचार्य धर्मेंद्र मंच का संचालन कर रहे थे अचानक बाबरी ढांचे की पीछे की तरफ से कार सेवक ऊपर चढ़े और उनको देख कर कार सेवकों ने ढांचे को तोड़ना प्रारंभ कर दिया मंच से आडवाणी जी और अन्य नेता बार बार कह रहे थे माननीय सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया गया है कार सेवा नहीं करनी है लेकिन लाखों कार सेवकों की भीड़ कहां रुकने वाली थी ।सरकार द्वारा जो लोहे के पाइप का बैरिकेड लगाया गया था उसे उखाड़ कर पत्थर से नुकीला बना कर उसका उपयोग सबल के जैसा बना कर ढांचे को तोड़ने में कारसेवक लग गए ।पास वाले भवन पर ऊंचे चढ़ कर एक महिला दुपट्टा हिला कर संकेत दे रही थी कोई केंद्रीय सुरक्षा बल या मिलिट्री के लोग आ तो नहीं रहे है ।देखते ही देखते तीनों गुंबद गिरा दिए गए । मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने इस्तीफा दे दिया।कर्फ्यू लग गया कारसेवकों ने मलवा हटा कर रामलला की मूर्ति को चबूतरा बना कर स्थापित कर दिया और तिरपाल की छावनी बना दी गई पूजा अर्चना प्रारंभ हो गई ।भीड़ कम करने के लिए सरकार ने ट्रेन से सभी को अपने अपने घर जाने को कहा ।कारसेवक जब ट्रेनों में बैठे तो सबके हाथों में बाबरी ढांचे की ईंट थी ।फिर अचानक झरिया के एक कारसेवक शैलेश सिंह ने रेलवे के इंक्वायरी के माइक से अनाउंस किया अभी सब घर नहीं जाय सेना के लोग रामलला की मूर्ति हटा रहे है देखते ही देखते सारे कारसेवक वापस रामलला बिराजमान स्थान की ओर दौड़ पड़े जहां उन्हें समझाया गया भगवान राम की मूर्ति की स्थापना हो गई है पूजा पाठ नित्य होगा तब सब वापस अपने गंतव्य की ओर लौटे ।

झरिया से कारसेवकों में हमारे साथ मेवारामजी भोपाल अग्रवाल ऊषा रानी अग्रवाल बलदेव पांडे कपिल देव पांडे समरेश सिंह प्रोफेसर निर्मल चटर्जी सुखलाल पंसारी उमाशंकर तिवारी रामचंद्र चौरसिया इत्यादि थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000