कांड्रा एफसीआई गोदाम में पुराने श्रमिकों ने पुनः किया अनलोडिंग, हड़ताल समाप्त

कांड्रा एफसीआई गोदाम में पुराने श्रमिकों ने पुनः किया अनलोडिंग, हड़ताल समाप्त

सिंदरी । झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम द्वारा स्थापित कांड्रा एफसीआई गोदाम में असंगठित श्रमिकों द्वारा मंगलवार से जारी हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गया। आखिरकार दोपहर दो बजे से श्रमिकों ने खाद्यान्न अनलोडिंग शुरू किया। वहीं नियोजन के लिए गोदाम पहुँचे स्थानीय लोगों में लगभग 13 युवकों का आवेदन संवेदक ने ले लिया है।
मंगलवार को बकाया वेतन व न्यूनतम मजदूरी के लिए श्रमिकों ने एफसीआई गोदाम में संवेदक विष्णु कांत पाठक के खिलाफ हड़ताल शुरू किया। वे सभी 28 श्रमिक झरिया विधानसभा के भागा गाड़ीवान कालोनी के रहनेवाले हैं। बुधवार की रात संवेदक द्वारा श्रमिकों को बकाया वेतन भुगतान करने पर गुरुवार की सुबह श्रमिक काम शुरू करने पहुँचे। तभी झामुमो धनबाद महानगर सचिव रामू मंडल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने हमारी जमीन पर बने एफसीआई गोदाम में नियोजन की माँग करते हुए काम में बँटवारे की बात की। पुराने कार्यरत श्रमिकों ने इसका विरोध करते हुए 9 ट्रकों में लदे लगभग 10 टन खाद्यान्न का अनलोडिंग गुरुवार को भी नहीं किया। विरोध और हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने झरिया अंचल के कर्मचारी रमेश सिंह को दण्डाधिकारी नियुक्त कर कांड्रा एफसीआई गोदाम भेजा। उनके साथ गौशाला ओपी पुलिस बल के साथ काफी मशक्कत के बाद पुराने श्रमिकों ने खाद्यान्न अनलोडिंग शुरू किया।
दण्डाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर काम शुरू कराया गया है। स्थानीय लोगों का आवेदन ले लिया गया है और उन आवेदनों को पदाधिकारी के पास भेज दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000