समाजसेवी अनामिका तिवारी के द्वारा डोमगढ़ में आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्रजाँच शिविर

समाजसेवी अनामिका तिवारी के द्वारा डोमगढ़ में आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्रजाँच शिविर

सिंदरी । सिंदरी के डोमगढ़ शिव मंदिर में समाजसेवी अनामिका तिवारी के सौजन्य से शनिवार को निःशुल्क नेत्रजाँच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 90 मरीजों ने नेत्रजाँच कराया।

समाजसेवी अनामिका तिवारी ने बताया कि सिंदरी में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी को देखते हुए निःशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन लगातार किया जाएगा। उन्होंने सिंदरी की जनता से अपील की है कि इन शिविरों का लाभ अवश्य उठाएँ। उन्होंने बताया कि इस शिविर में आए 90 मरीजों में लगभग 27 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पायी गई हैं। उन मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस शिविर में धनबाद के ए एस जी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ मृत्युंजय कुमार सहित मेडिकल टीम ने मरीजों का नेत्रजाँच किया। समाजसेवी अनामिका तिवारी ने बताया कि आगामी दिनों में रोहड़ाबाँध में भी नेत्रजाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में एस के भद्रा, सरफराज, संजय ठाकुर, रवि ओझा, राजू तिवारी, जगपति शाह, गंगा देवी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000