सिंदरी विधायक ने एफसीआई प्रबंधन को चेताया, सभी क्वार्टर में रहनेवालों को लीज प्रक्रिया में लाएं  

सिंदरी विधायक ने एफसीआई प्रबंधन को चेताया, सभी क्वार्टर में रहनेवालों को लीज प्रक्रिया में लाएं

सिंदरी। सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा के संरक्षक सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के नेतृत्व में मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल सिंदरी को उजाड़ने के नीति के खिलाफ एफसीआई प्रबंधन से मिला एवं डोमगढ़ सहीत पूरे सिंदरी के आवास नीति पर विस्तार से वार्ता हुई।

वार्ता में यह सहमति बनी मोर्चा की ओर से विधायक मांग पत्र देंगे, मांग पत्र पर फैसला आने तक डोमगढ़ की यथावत स्थिति बनी रहेगी और मोर्चा के मांग पत्र पर एफसीआईएल प्रबंधन सकारात्मक टिप्पणी के साथ अपर कार्यालय को तुरंत भेजेगा।

पत्र की मुख्य मांगे, एफसीआई प्रबंधन के कथना अनुसार 60 एकड़ जमीन एफसीआई पहले लौट में सेल को दे चुका है। दूसरे लौट में 110 एकड़ जमीन सेल को देने का प्रस्ताव है, इस प्रस्ताव को तुरंत रोका जाए। डोमगढ़ सहित सिंदरी के कुछ क्षेत्रों के लोगों को पहले क्वार्टर लीज पर लेने का अवसर नहीं दिया गया था, उनको भी क्वार्टर लीज पर लेने का एक मौका दिया जाए।

साधारण लोगों के पहुंच में हो ऐसा लीज अमाउंट निश्चित कर 33 वर्षों के लिए लीज दिया जाय।

विकास कार्यों की आवश्यकता पर विस्थापन की स्थिति में प्रत्येक विस्थापित को मुआवजा के साथ एफसीआई के खाली पड़े जमीन में 3 डिसमिल जमीन अलाउट किया जाए।

सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने एफसीआई के स्थानीय प्रबंधन से साफ साफ कहा किसी भी स्थिति में सिंदरी के अस्तित्व को मिटाने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए जोरदार संघर्ष होगा।

प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के संरक्षक सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, माले के सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी, वरिष्ठ नेता कॉ. सुरेश प्रसाद, विमल रवानी, सुभाष हंसदा, गौतम प्रसाद, सूर्यकुमार सिंह, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रशांत दुबे, सुखदेव हंसदा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, रोहित मंडल, डोंमगढ़ से शशि सिंह, सोनू सिंह, चुन्नू सिंह, उमेश पांडे, मुन्ना दुबे, सज्जू, वीरू, पप्पू खान आदि लोग शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000