हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव तथा सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर झारखंड झामुमो का एकदिवसीय धरना संपन्न

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव तथा सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर झारखंड झामुमो का एकदिवसीय धरना संपन्न

प्रतिनिधि सरिया:

पूर्व मध्य रेलवे हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव तथा सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया.इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में पार्टी का झंडा कार्यकर्ता पूरे सरिया बाजार में रैली निकाले.इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, स्थानीय विधायक सांसद मुर्दाबाद, हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन की उपेक्षा करना बंद करो,हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव देना होगा आदि नारे लगाए जा रहे थे.रैली रेलवे स्टेशन पहुंचकर बुकिंग काउंटर के पास धरना में तब्दील हो गया. धरना का नेतृत्व कर रहे पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे में राजस्व देने के मामले में हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन काफी अहमियत रखता है. बावजूद यह रेलवे स्टेशन राजनीतिक उपेक्षा का शिकार होते रहा है.अंग्रेजी जमाने से यह रेलवे स्टेशन भारत के मानचित्र पर अग्रिम रहा है. इस रेलवे स्टेशन से बगोदर, बिरनी,राज धनवार,बिरनी, परसाबाद,चलकुशा, मरकच्चो,गांवा,तीसरी आदि प्रखंडों से प्रतिदिन हजारों लोगों का रोजगार के लिए दिल्ली,मुंबई,कोलकाता, सूरत,चेन्नई जैसे महानगरों में आना-जाना लगा रहता है.इस रेल मार्ग से कई द्रुतगामी रेल गाड़ियों का परिचालन होता है. परंतु हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में ठहराव नहीं रहने के कारण रेल यात्रियों को कोडरमा,पारसनाथ,धनबाद आदि जगहों पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ता है. इस क्षेत्र से अब तक जितने भी सांसद व विधायक यहां से चुनकर गए हैं उन्होंने इस रेलवे स्टेशन की शुद्धता तक नहीं ली. जो काम नेताओं को करना था वह मांग अब जनता कर रही है. हमें धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ रहा है. पास पड़ोस के रेलवे स्टेशन चमक रहे हैं नई-नई ट्रेन रुक रही है लेकिन हजारीबाग रोड स्टेशन उपेक्षा की रेलगाड़ी में सवार होकर कहीं होश आ गया है.कई राजनीतिक दल,रेल यात्री सुविधा संघ तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोडरमा सांसद,डीआरएम धनबाद तथा रेल मंत्रालय को मांग पत्र सौंपा गया.परंतु जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारियों के अनदेखी के कारण लोगों में आक्रोश है.अन्य वक्ताओं ने कहा कि हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन सालाना 8 करोड रुपए से ऊपर का राजस्व दे रहा है. बावजूद इस रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सुविधाओं की घोर कमी है.इस रेलवे स्टेशन को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जान बूझकर उपेक्षित किया जा रहा है. लोगों ने कहा कि यदि सरकार ने मांगे नहीं सुनी तो आगे और जोरदार आंदोलन होगा. झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने गहरी पीड़ा और चिंता के साथ कहा कि ब्रिटिश काल से चली आ रही कोलकाता मुंबई मेल ट्रेन आज भी उसी पुराने धरे पर दौड़ रही है. इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कभी इस दिशा में गंभीरता से ध्यान नहीं दिया और ना ही ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने और नई सुविधाओं के लिए कोई ठोस प्रयास किया हो. उन्होंने कहा कि यदि धनबाद से मुंबई के लिए एक सीधी ट्रेन सेवा आरंभ की जाए तो यह झारखंड की जनता के लिए वरदान सिद्ध होगा.धरना के माध्यम से लोगों ने मांग किया है कि हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन को ‘बी’श्रेणी में किया जाए. इस रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस कटहरा सुनिश्चित किया जाए,रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस तथा पूर्वा एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किए जाने की भी मांग की गई है. धरना संपन्न होने के पश्चात स्टेशन प्रबंधक हजारीबाग रोड के माध्यम से डीआरएम धनबाद को उक्त ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल तथा संचालन कृष्ण मुरारी पांडेय ने किया. मौके पर शिव शंकर मंडल, राजू मंडल,अलीमुद्दीन अंसारी,विजय मंडल,काजिम अंसारी,मास्टर अली, रफीक अंसारी,गिरधारी पासवान,टिंकू गुप्ता, कृष्ण मुरारी सिंह,काशी मंडल,सेवादास,ढालचंद महतो,उर्मिला देवी,फूलमती देवी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.

संवाददाता:लक्ष्मी नारायण पांडेय

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000