धनबाद एवं झरिया में निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा सुंदरपुर में विद्युत विस्तार को लेकर श्रीमती अनुपमा सिंह का प्रतिनिधिमंडल विद्युत महाप्रबंधक से मिला

धनबाद एवं झरिया में निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा सुंदरपुर में विद्युत विस्तार को लेकर श्रीमती अनुपमा सिंह का प्रतिनिधिमंडल विद्युत महाप्रबंधक से मिला

धनबाद, 5 अगस्त। (जोड़ापोखर)

आज दिनांक 5 अगस्त को कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह के निर्देशानुसार धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में व्याप्त बिजली संबंधी समस्याओं तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उनके प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार सिन्हा से उनके कार्यालय में मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज तथा अन्य तकनीकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही सुंदरपुर पांच नंबर एवं सोलह नंबर पहाड़ी में वर्षों से लंबित विद्युत लाइन विस्तार के मुद्दे को भी महाप्रबंधक के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में दिए गए आवेदन का उल्लेख करते हुए मांग की कि सुंदरपुर क्षेत्र के लगभग 60 परिवारों को अविलंब विद्युत लाइन का विस्तार कर नियमित बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।

महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है तथा वर्तमान समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुंदरपुर पांच नंबर एवं सोलह नंबर पहाड़ी में विद्युत लाइन विस्तार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि सभी पात्र परिवारों को बिजली की सुविधा उपलब्ध हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती अनुपमा सिंह के प्रतिनिधि सतपाल सिंह ब्रोका, अरुण कुमार रवानी, संतोष सरवानी, शिवम कुमार, राजन कुमार, शंभू प्रसाद, कमल सिंह सहित सुंदरपुर के स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर विद्युत विस्तार एवं बिजली व्यवस्था में सुधार का कार्य प्रारंभ होता है, तो क्षेत्र के लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000