अनुराग्यम द्वारा मेरठ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

अनुराग्यम द्वारा मेरठ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

मेरठ में जनस्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में 22 दिसम्बर 2025 को सराहनीय पहल करते हुए अनुराग्यम (लिट्रो फैशनेट फाउंडेशन) ने सुभाष नगर स्थित मुक्ताकाश बाल एकेडमी में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 750+ से ज्यादा स्कूल के बच्चों, आस पास के बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य बच्चों के लिए लाभदायक रही। शिवर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि अनुराग्यम निरंतर इस सोच के साथ कार्य कर रही है कि बेहतर समाज की नींव स्वस्थ नागरिकों से ही रखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय मार्गदर्शन और निवारक स्वास्थ्य जांच को हर व्यक्ति तक पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है।

संस्था की नेशनल कन्वीनर दीपाली जैन ने जानकारी दी कि शिविर में ब्लड टेस्ट सहित जनरल फिजिशियन, दंत रोग, नेत्र रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग तथा स्पीच थेरेपी के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बच्चों, शिक्षिकाओं और अभिभावकों की जांच की गई। सभी मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया, जिससे शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्य विचित्रा कौशिक का विशेष योगदान रहा। साथ ही अनुराग्यम मेरठ शाखा से सचिव दिव्यांश टंडन, उप सचिव उदिता शर्मा, सह संयोजक देवेन्द्र कुमार, यशश्वी धवन (होटल 9) डॉली जैन, रेडियो मेरठ 89.6 एफएम से आरजे तन्वी, डीजी एडवाइजर्स से उत्सव कौशिक एवं अखिल पूनिया, तथा जैन फिटनेस सेंटर से मंजू जैन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का सशक्त उदाहरण बना, बल्कि समाज में जागरूकता और सेवा-भाव का भी प्रेरक संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000