बिना नंबर की बाइक से मोबाइल छिनतई करनेवाला दो नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिना नंबर की बाइक से मोबाइल छिनतई करनेवाला दो नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे

सिंदरी । सिंदरी राँगामाटी स्थित बिरसा समिति पार्क के नजदीक रहनेवाले युवक से मोबाइल छिनतई करनेवाले दो नाबालिग युवक सिंदरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दोनों नाबालिग युवक बिना नंबर की लाल रंग की बाइक चला रहे थे और बाइक सिंदरी पुलिस के जद में है।
घटना के संबंध में बिरसा समिति के पास प्राइवेट आवास में रहनेवाले युवक ने बताया कि सोमवार को लगभग दो बजे दोपहर में वह मोबाइल से बात करते हुए गुरुद्वारा एलटाइप मुख्य सड़क पर आ गया था। तभी दो नाबालिग युवक बिना नंबर की लाल रंग की बाइक से मोबाइल छिनतई कर फरार हो गए। तभी पीछे से आ रहे दोस्त की बाइक से पीछा करने पर दोनों युवकों को धर दबोचा गया और सिंदरी पुलिस के हाँथों में सौंप दिया गया। दोनों नाबालिग युवक में एक पाथरडीह के अजमेरा का रहनेवाला है। वहीं दूसरा युवक सुदामडीह का रहनेवाला है।

आसपास के जनता ने बताया अब देखना यह है पुलिस छोड़ देती है या आगे की कार्रवाई करके इसे जेल भेजने का काम करती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000