सहकारिता आंदोलन से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य सत्येंद्र चौहान

सहकारिता आंदोलन से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य सत्येंद्र चौहान

जमशेदपुर। झारखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से 29 अगस्त को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिले की सभी प्रमुख सहकारी समितियों लैम्प्स पैक्स इंडस्ट्रियल, हाउसिंग, क्रेडिट, व्यापार मंडल, लेबर आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सहकारी संघ के चेयरमैन सत्येंद्र चौहान ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत करके ही विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य की कैबिनेट मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की ‘सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना पर जोर दिया।
सेमिनार में वक्ताओं ने सहकारी समितियों के पारदर्शी और प्रभावी प्रबंधन के लिए नई तकनीक प्रौद्योगिकी अपनाने तथा ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों के युवाओं को सहकारिता से जोड़कर रोजगार के नए अवसर पैदा करने की बात कही।
इस अवसर पर संघ के प्रबंध निदेशक सह उप निबंधक ए. जॉर्ज कुजूर, निदेशक मंडल के सदस्य सहदेव, ममता कुमारी, जयन्ती कुमारी और अंजना कुमारी उपस्थित थे। इसके साथ ही दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री DICCI के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार, मैक्रोनिका सिस्टम के संस्थापक कन्हैया प्रसाद, जमशेदपुर के जिला सहकारिता पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दास, सहायक निबंधक धारशीना मंजी बिजानिया तथा सहकारी प्रतिनिधि शकुंतला बिसरा और मंजी बोदरा ने भी कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहकारिता आंदोलन को एक आत्मनिर्भर और जीवंत व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000