वज्रपात से बछड़े की मौत पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने लिया संज्ञान, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

वज्रपात से बछड़े की मौत पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने लिया संज्ञान, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

बालूमाथ / लातेहार:

बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत झाबर पंचायत के ग्राम कोमर में वज्रपात गिरने से वीरेंद्र भुइयां का बछड़ा मर गया। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक वीरेंद्र भुइयां ने इसकी तत्काल सूचना जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनीता देवी ने तुरंत बालूमाथ के प्रखंड पशुपालन अधिकारी से दूरभाष पर बात की और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मृत बछड़े का पोस्टमार्टम करवाया।
उपाध्यक्ष अनीता देवी ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि आपदा प्रबंधन एवं सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित पशुपालक को मिलने वाली मुआवजा राशि के लिए कागजी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि पीड़ित को अविलंब सरकारी सहायता राशि मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000