तोपचांची में सड़क हादसा- घायल युवक को बचाने में समाजसेवी गौतम मंडल की बहादुरी, सिस्टम की लापरवाही उजागर।

तोपचांची में सड़क हादसा- घायल युवक को बचाने में समाजसेवी गौतम मंडल की बहादुरी, सिस्टम की लापरवाही उजागर।

तोपचांची:- बुधवार को रात क़रीब 8 बजें तोपचांची रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद वह बीच सड़क पर तड़पता पड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक उसके ऊपर चढ़ने ही वाला था कि ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंडस के अध्यक्ष समाजसेवी गौतम कुमार मंडल वहाँ से बाइक से गुजरने के दौरान अचानक नजर पड़ने पर दौड़कर उस घायल को खिचकर सुरक्षित स्थान पर कर दिया। उनकी इस फुर्ती से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

लेकिन हादसे का सिलसिला यहीं नहीं रुका। अचानक एक अन्य कार तेज गति से आई और वहां मौजूद गौतम कुमार मंडल, उनके साथी चिरंजीत मंडल तथा आसपास खड़ी भीड़ को कुचलने से बाल-बाल बचा।

भगवान की कृपा से सभी सुरक्षित रहे।

सरकारी सिस्टम ने दिखाया गंभीर लापरवाही का चेहरा-
घायल को अस्पताल ले जाने के प्रयास में गौतम मंडल ने तोपचांची पुलिस को कॉल किया, कोई जवाब नहीं मिला। 108 एंबुलेंस सेवा से भी कोई सहायता नहीं मिली। डायल 100 पर कॉल किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थानीय जिला नेता लोगों को कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
लगातार कोशिश के बाद एनएचआई को कई बार कॉल किया गया। लगभग 40 मिनट बाद एंबुलेंस पहुँची, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इसके बाद करीब 20 मिनट की और देरी के बाद एनएचआई अधिकारियों के सहयोग से पेट्रोलिंग वैन द्वारा घायल को अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम अमित कुमार तिवारी पिता अजीत चंद्र तिवारी ग्राम-मोहराडी, ब्राह्मणडीहा तोपचाची का बताया जा रहा है। फ़िलाल घायल को पीएमसीएच में भर्ती कर घर वाले को सूचना दे कर बुलाकर जिम्मे देकर गौतम मंडल घर निकल गए।

मानवता की मिसाल पेश किया गया- इन सब प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच गौतम कुमार मंडल और चिरंजीत मंडल ने जिस तत्परता और साहस के साथ घायल को बचाया, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है। उनकी संवेदनशीलता और मानवता के कारण आज एक व्यक्ति की जान बच सकी लेकिन ज़िला प्रशासन और आपात सेवाओं पर सवाल खड़े हो गये।
इस घटना ने आपातकालीन सेवाओं की कार्यशैली और प्रशासनिक तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि तुरंत मदद मिलती तो घायल को बेहतर उपचार पहले ही मिल सकता था।
घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना स्थानीय लोग घायल व्यक्ति की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं और समाजसेवी गौतम कुमार मंडल व उनके सहयोगियों के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000