बलियापुर सड़क दुर्घटना में ओमनी चालक पर केस दर्ज

बलियापुर सड़क दुर्घटना में ओमनी चालक पर केस दर्ज

घटना में मृत माँ पुत्र का मोहलबनी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

सिंदरी । बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप शुक्रवार को ओमनी और स्कूटी की टक्कर में चासनाला के के गेट निवासी प्रभाकर ओझा के पुत्र अनीष ओझा और पत्नी रुबी ओझा की मौत हो गई। ओमनी डिनोबली स्कूल सिंदरी से बच्चों को घर छोड़ने तेज रफ्तार से जा रही थी। इस घटना में डिनोबली स्कूल में पढ़नेवाले छात्र छात्रा भी घायल हैं और उनका इलाज धनबाद के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसको लेकर सीपीएम नेताओं और एडवा नेत्री ने लापरवाह ओमनी चालक को संरक्षण देने वाला बताते हुए डिनोबली स्कूल प्रबंधन पर भी आवाज बुलंद किया है।

इस संबंध में बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि घायल ओमनी चालक बलियापुर मोदीडीह निवासी पंकज महतो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते चलें कि शुक्रवार को हुई इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक अनीष ओझा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अनीष की माँ रुबी ओझा ने धनबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर बलियापुर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। देर शाम दोनों माँ बेटे का अंतिम संस्कार दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर किया गया।

 

बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप शुक्रवार को घटी सड़क दुर्घटना को लेकर सीपीएम जिला सचिव विकास ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने सवाल खड़े किए हैं कि लापरवाह ओमनी चालक से स्कूटी सवार माँ बेटे की मौत और घायल बच्चों का जिम्मेवार कौन है। उन्होंने कहा कि स्कूल केवल व्यवसाय में लगी है और बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। उन्होंने तीन वर्ष पूर्व की घटना की याद ताजा करते हुए कहा कि स्कूल की लापरवाही से छात्र अस्मित आकाश की मौत विद्यालय प्रांगण में हुई थी। परंतु स्कूल प्रबंधन अपनी लापरवाही मानने से इनकार कर मुकदमा को गुमराह कर रही है। इस प्रकार की स्कूल की लापरवाही लगातार उजागर होने के बावजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना दुःखद बात है। एडवा नेत्री रानी मिश्रा सहित सीपीएम सचिव गौतम प्रसाद ने कहा कि विद्यालय बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह लापरवाह है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000