भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पर

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पर बिरसा मुंडा हाई स्कूल रंगामाटी में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात स्कूल के बच्चों एवं गणमान्य अतिथियों ने सुंदर झांकी एवं सलामी बैंड के धुन के साथ पैदल मार्च निकाला। मार्च में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, जय हिंद, तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा, के नारे लगाए जा रहे थे । जुलूस आर एम के फोर कॉलोनी होते हुए जय हिंद मोड स्थित नेताजी के प्रतिमा स्थल पहुंचा।

प्रतिमा स्थल पर डॉ सी जी शाहा ने तिरंगा झंडा फहराया, उपस्थित गण्यमान लोगों ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं नेता जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सीपीएम धनबाद जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर, ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य उपाध्यक्ष हेमंत जयसवाल, समाजसेवी व 54 नंबर वार्ड के पार्षद उम्मीदवार तथा ज्ञान विज्ञान समिति की नगर अध्यक्ष अनामिका तिवारी एवं नगर सचिव मुकेश कुमार, सीपीएम के लोकल कमेटी सचिव गौतम प्रसाद, सिंदरी शाखा सचिव सूर्य कुमार सिंह, बिरसा मुंडा हाई स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राकेश मंडल,शकीला बानो, शिबू राय, प्रमोद कुमार सिंह सुरेंद्र पांडे, जीतू राय, देवदास गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000