खाकी और कोयला माफिया का गठजोड़, लोदना में लुट रही राष्ट्रीय संपत्ति।

खाकी और कोयला माफिया का गठजोड़, लोदना में लुट रही राष्ट्रीय संपत्ति।

धनबाद जिला अंतर्गत लोदना ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी का काला खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों और सूत्रों के हवाले से जो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, वह न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि कानून के इकबाल को भी चुनौती दे रही है।

पुलिस की कथित संलिप्तता: सूत्रों का दावा है कि लोदना ओपी के अधिकारी सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करते हैं कि ऊपर से नीचे तक पूरा सिस्टम बिका हुआ है। यह बयान साबित करता है कि कोयला माफिया को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

चौथी दुनिया मीडिया की खबरों का बेअसर होना: लगातार समाचार छपने और सोशल मीडिया पर अवैध खनन के वीडियो वायरल होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और माफिया के बीच कोई खौफ नहीं दिख रहा। धड़ल्ले से ट्रकों और मोटरसाइकिलों के जरिए कोयले की ढुलाई जारी है।

जिम्मेदार मौन: स्थानीय ओपी प्रभारी से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक, इस अवैध कारोबार पर चुप्पी साधे हुए हैं। सवाल उठता है कि क्या धनबाद के एसपी और एसएसपी के पास इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है, या जानबूझकर आंखें मूंदी जा रही हैं।

राष्ट्रीय संपत्ति की लूट: बीसीसीएल BCCL की खदानों से रोजाना टन के हिसाब से कोयला चोरी हो रहा है, जिससे सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही, असुरक्षित खनन के कारण किसी भी दिन बड़े हादसे चाल धंसने की आशंका बनी रहती है।

सिस्टम पर सवाल यदि थाना प्रभारी यह कहते हैं कि “कितनी भी खबर छाप लीजिए, कुछ नहीं होने वाला”, तो यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और प्रशासनिक जवाबदेही पर करारा प्रहार है। क्या कोयला माफिया की जड़ें इतनी गहरी हैं कि वे सरकार और कानून से भी ऊपर हो गए हैं?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000