झरिया: संस्कृत पाठशाला में नवरात्रि की तैयारी, बच्चों ने सीखे देवी स्तुति के श्लोक

झरिया संस्कृत पाठशाला में नवरात्रि की तैयारी, बच्चों ने सीखे देवी स्तुति के श्लोक
झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित संस्कृत पाठशाला में आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को आयोजित कक्षा में बच्चों को मां दुर्गा की भक्ति और संस्कृत भाषा की बारीकियों से अवगत कराया गया।
श्लोक और संस्कारों का संगम
पाठशाला में बच्चों को आगामी नवरात्रि के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों ने मां दुर्गा की स्तुति करते हुए प्रसिद्ध श्लोक रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि का सस्वर पाठ किया। अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने बच्चों को श्लोक का अर्थ समझाते हुए बताया कि मां दुर्गा से रूप, विजय यश और सुख-समृद्धि की कामना करना हमारे संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। मनोरंजक तरीके से सीखी भाषा। संस्कृत को सरल और सुलभ बनाने के लिए पाठशाला में कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं
संस्कृत अंताक्षरी बच्चों ने श्लोकों और शब्दों के माध्यम से प्रतिस्पर्धा की।
संस्कृत संभाषण दैनिक जीवन में संस्कृत वार्तालाप का अभ्यास किया गया। गणित और संगीत संस्कृत में पहाड़ा और मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। सामाजिक सहभागिता
कार्यक्रम के अंत में विजय चौहान की ओर से उपस्थित सभी बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चेल्सी गोयल, माही कुमारी, प्राची, अंशिका, सौम्या, आस्था, लाडो, श्रद्धा, सुहानी, दीपिका, कुमकुम, लक्ष्मी, परी, दिव्या, पीहू, नंदिनी साव, आर्यांशी साव, दिव्यांका सिंह, स्वाति सिंह, संध्या, अनमोल, दिव्यांश, आयुष, सत्या, आर्यन, रितुराज, देवम, युगवीर, राजवीर, पीयूष चौधरी सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000