नर्मदेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न , कीर्तन शुरु 

नर्मदेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न , कीर्तन शुरु

सिंदरी: कलश यात्रा के साथ सिंदरी के रांगामाटी आईएम टाइप तालाब के समीप स्थित अमर शक्ति क्लब नर्मदेश्वर शिव मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान मंगलवार को सम्पन्न हुआ। आचार्य पं. अमर नाथ झा एवं मधु मंगल पांडेय द्वारा पूरे विधि विधान एवं वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कराया गया। अनुष्ठान में यजमान बने संजय झा व काजल झा, कृष्णा राउत व रीना राउत, अशोक कांकुल व अनिता देवी। तीनों यजमानों ने धर्मपत्नी के साथ स्थापित नर्मदेश्वर शिव लिंग की पूजा अर्चना की।

अनुष्ठान सम्पन्न होने के पश्चात सिंदरी के उदय व्यास कीर्तन मंडली द्वारा आज शाम से अखण्ड कीर्तन का शुभारम्भ हो गया है जिसकी पूर्णाहुति 30 अगस्त की शाम 4 बजे होगी।

संजय झा ने बताया की कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद रात्रि 10 बजे तक भोग वितरण किया जायेगा।

आयोजन में कृष्णा राउत, संजय झा, टिंकू महतो, अमर महतो, परमात्मा चौधरी, लखी राम, राजेश पासवान आदि सक्रिय हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000