सदन में गरजे सीएम हेमंत सोरेन: ‘झारखंड न कभी रुका है, न कभी झुकेगा’

सदन में गरजे सीएम हेमंत सोरेन ‘झारखंड न कभी रुका है, न कभी झुकेगा’।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा में राज्य के भविष्य का एक विजनरी खाका पेश किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार केवल मदद बांटने में नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं और महिलाओं को अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वरोजगार और अत्याधुनिक तकनीक को केंद्र में रखते हुए कई नई योजनाओं की घोषणा की।

शिक्षा में वैश्विक छलांग और छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ‘दिशोम गुरुजी मेमोरियल’ का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मरंग गोमके और दिशोम गुरुजी के नाम से नई ‘डॉक्टोरल स्कॉलरशिप’ शुरू की जाएगी। युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए यूके और जर्मनी जैसे देशों के साथ ‘नॉलेज कॉरिडोर’ विकसित किया जाएगा।

महिला एवं युवा सशक्तिकरण: महिलाओं के लिए ‘मईया बलवान योजना’ और ‘मईया उद्यमी योजना’ की शुरुआत की जाएगी। इसके अतिरिक्त

जोहार परियोजना का दूसरा चरण जल्द ही धरातल पर उतरेगा।

महिलाओं और युवाओं के सूक्ष्म उद्योगों Micro Enterprises के लिए ‘कैपिटल इंसेंटिव’ प्रदान किया जाएगा।

100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कॉलेज और अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण होगा।

भविष्य की अर्थव्यवस्था और AI हब झारखंड अब पारंपरिक खनन से आगे बढ़कर नई दिशा में कदम बढ़ाएगा। सीएम ने कहा कि ‘झारखंड स्टेट इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड’ के माध्यम से राज्य को क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन एनर्जी और AI हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारियों का हित: पुरानी पेंशन योजना OPS लागू करने को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों से किया वादा निभाया है। उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना और मईया योजना के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सम्मान देने की बात दोहराई। साथ ही प्रवासी श्रमिकों के लिए एक वृहद कार्ययोजना’ लाने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री का संदेश हमारा झारखंड वीर पुरखों और दिशोम गुरुजी के मार्गदर्शन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। हम मदद बांटने वाले नहीं अवसर देने वाले लोग हैं। झारखंड कभी झुका नहीं है लगातार आगे बढ़ रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000