चंदनकियारी के नवडीह में हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच ईद मिलन समारोह आयोजित की गई

चंदनकियारी के नवडीह में हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच ईद मिलन समारोह आयोजित की गई

चंदनकियारी प्रखंड के नवडीह पंचायत में आदर्श कमिटी दरगाह मोहल्ला के नेतृत्व में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां मूख्य रूप से चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक, पूर्व धनबाद सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितीश भारद्वाज प्रखंड अध्यक्ष प्रेम माहथा के अलावा हिंदू एवं मुस्लिम सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे जहां उपस्थित सभी ने गले मिलकर एवं लच्छा खाकर एक दूसरे के बीच खुशी का इजहार किया। इस दौरान भोक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सें आयोजक कर्ताओं ने हमारे पूर्वजों की विरासत को बचाए रखने में जो जिम्मेवारी दिखाया हैं, इससे हम सभी को आगे आकर दिखाने की जरूरत हैं। कहा कि चंदनकियारी में हिन्दू एवं मूस्लिम के आपसी प्रेम एवं भाई चारी का संदेश नवडीह पंचायत सें झारखंड के पूरे देश में जाएंगी। कहा कि भारत में राम रहिम दोनों एक हो जाएंगे,तो भारत को कोई झूका नहीं सकता हैं।

मौके पर बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार, चंदनक्यारी थाना प्रभारी अमित कुमार, सदर अतिकुल रहमान, सद्दाम अंसारी, जाकिर अंसारी, अब्दुल बारी, शमीम अंसारी, बारीक शेख, सुल्तान अंसारी, इमरान नजीर ,अनवर अंसारी, हाशिम अंसारी, हुसैन अंसारी, विभीषण केवट, सिराज अंसारी, हाफिज अख्तर, आलम काजी कासिम काजी,सुंदरलाल सिंह समिति कई लोग उपस्थित थे

चंदनकियारी से जावेद अख्तर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000