रक्तदाता संस्थाओं को एस एन एम सी एच में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

रक्तदाता संस्थाओं को एस एन एम सी एच में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

धनबाद। एस एन एम एम सी एच में रक्तदान कैंप संचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रक्तदान करने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए रक्तदान को महादान बताया । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्राइवेट संस्थानों से सम्पर्क कर वहाँ रक्तदान करने से बेहतर है कि एस एन एम एम सी एच में ही रक्तदान करें, ताकि जरुरतमादों को मुफ्त में रक्त मिलें । इतना ही नहीं यहाँ प्रतिदिन लगभग 100 से ज्यादा ओपीडी होता है, जिसमें रक्त की आवश्यकता होती है। इस सन्दर्भ में मैं विधानसभा में भी एस एन एम एम सी एच के बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हो उसके लिए लगातार प्रश्न उठाता हुँ, ताकि धनबाद की चिकित्सा व्यवस्था और भी बेहतर हो। कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जन अधिकार मंच को लगातार नौवें वर्ष सम्मानित किया गया। मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, सौरभ सिंह, कुमार राजेश एवं सतीश मिश्रा मौजूद थे। अन्य संस्थाओं में रोटरी क्लब धनबाद, मारवाड़ी युवा मंच, समर्पण एक नेक पहल, रेड क्रॉस सोसायटी, फास्ट फारवर्ड (आई एस एम ) समेत अन्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000