उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय आमटाल में ‘नामांकन दिवस’ पर प्रभात फेरी का आयोजन*

*उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय आमटाल में ‘नामांकन दिवस’ पर प्रभात फेरी का आयोजन*

बलियापुर। सोमवार को उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय बलियापुर के आमटाल के प्रांगण से ‘नामांकन दिवस’ के शुभ अवसर पर एक भव्य प्रभात फेरी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पोषक क्षेत्र के अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने और विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजू राम ने किया। उनके साथ विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा मोनिका माजी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। हाथों में शिक्षाप्रद स्लोगन और “पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया” की तख्तियां लिए शिक्षक और गणमान्य सदस्य गांव – गांव पहुंचे और ग्रामीणों को अपने बच्चों का भविष्य संवारने हेतु विद्यालय से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य राजू राम ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो समाज में बदलाव ला सकती है। हमारा लक्ष्य है कि पोषक क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे। प्रबंधन समिति की अध्यक्षा मोनिका माजी ने भी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।

इस अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के सभी कर्मठ शिक्षकों और स्थानीय शिक्षा प्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा। इस प्रभात फेरी ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति एक नई अलख जगाने का कार्य किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000