ब्रेकिंग न्यूज़ सुदामडीह में व्यवसायी ने की आत्महत्या क्षेत्र में शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़ सुदामडीह में व्यवसायी ने की आत्महत्या क्षेत्र में शोक की लहर

धनबाद क्षेत्र के सुदामडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरखुटी बस्ती में गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ के स्थानीय व्यवसायी, संजय महतो उर्फ गुड्डू महतो ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 4:00 बजे की है। 40 वर्षीय संजय महतो जो कि ‘पूनम डेकोरेटर’ के मालिक थे अपने घर में मृत पाए गए। वह अपने पीछे पत्नी एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

मृतक के पिता का नाम कला चंद महतो है। अचानक हुई इस घटना से पूरे गौरखुटी बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है। घर के कमाऊ सदस्य को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

पुलिस की कार्रवाई

स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद PMCH SNMMCH अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में व्यवसायी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

 

पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000