ज्ञान का उत्पादन अपनी भाषा में करे – प्रो. कन्हैया त्रिपाठी बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में

ज्ञान का उत्पादन अपनी भाषा में करे – प्रो. कन्हैया त्रिपाठी

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर प्रो.कन्हैया त्रिपाठी जी का आगमन शाम चार बजे हुई । सर्वप्रथम बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । कुलपति डॉ रामकुमार सिंह ने मुख्य अतिथि प्रो त्रिपाठी जी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर सम्मानित किया । विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों सहित छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्तर से मानवाधिकार स्तर पर एक जर्नल का प्रकाशन किया जाना चाहिए ।

आंबेडकर कल्चर एंड लीडरशिप पर आधारित चेयर की स्थापना की जाए ।

धनबाद के डॉक्टर्स से निस्वार्थ एवं निशुल्क सेवा देने हेतु एक अपील कर विश्वविद्यालय में उनकी सेवा लिया जाए ।

विश्वविद्यालय में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ।

हमें एक दूसरे का सम्मान करना होगा तभी आने वाली पीढ़ियां भी हमसे सीखे ।

शोध के क्षेत्र में शोधार्थियों से ज्यादा से ज्यादा रेफरेंस बुक पढ़ने को कहे ।

कोई भी शिक्षक की ओर से यहां पढ़ने वाली छात्राओं पर शोषण की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए ।

पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों पर भी विश्विद्यालय स्तर से सकारात्मक कार्य किए जाते रहे तथा बेहतर कार्य करने वालों को वर्ष में एक बार उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाए ।

उन्होंने कुलपति से कहा कि मानवाधिकार पर एक शोध पुस्तक तैयार कर प्रकाशन करवाए ।

कुलपति ने कहा कि कम से कम संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद हमारा विश्वविधालय विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहा है । इस विश्वविधालय में अधिकतर लड़कियां की पढ़ती है परन्तु एक भी शिकायत नहीं है । शोध के क्षेत्र में अब तक प्राप्त उपलब्धियों सहित विभिन्न बिंदुओं की ओर ध्यानाकर्षित करवाते हुए अतिशीघ्र वर्कशॉप करवाने पर जोर दिया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000