कुमारडूबी ओपी की संवेदनहीनता की हद खदान में डूबी मासूम रुम्पा घंटों बाद भी खाकी और खादी मौन

कुमारडूबी ओपी की संवेदनहीनता की हद खदान में डूबी मासूम रुम्पा घंटों बाद भी खाकी और खादी मौन
धनबाद जिला अंतर्गत कुमारडूबी ओपी क्षेत्र के एगारकुड़ राजपुरा वाटर टैंक के समीप से एक ऐसी खबर आ रही है जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। आज सुबह 8 बजे ढालू खदान (नॉर्थ) में 14 वर्षीय मासूम रुम्पा बाउरी की जल-समाधि हो गई, लेकिन कुमारडूबी ओपी की पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मानो किसी गहरी नींद में सोए हुए हैं।
सिस्टम की डेड बॉडी’ का इंतजार कर रहे हैं अधिकारी
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल कुमारडूबी ओपी को दी गई, लेकिन पुलिस प्रशासन केवल औपचारिकताओं में उलझा रहा। स्थानीय मुखिया जिन्हें जनता ने अपनी सुरक्षा और हक के लिए चुना वे भी इस संकट की घड़ी में ‘मूकदर्शक’ बने तमाशा देख रहे हैं।
ग्रामीणों का सीधा सवाल क्या कुमारडूबी पुलिस और स्थानीय मुखिया को किसी बड़े हादसे का इंतजार है सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन अब तक कोई सरकारी गोताखोर या NDRF की टीम मौके पर क्यों नहीं पहुंची

पुलिस की सुस्ती: क्या कुमारडूबी ओपी के पास इस तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ नहीं है
सुरक्षा में चूक: रिहायशी इलाके के पास स्थित इन खदानों में सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं है क्या प्रशासन को किसी की जान जाने के बाद ही होश आता है
मुखिया की भूमिका स्थानीय मुखिया की इस मामले में चुप्पी क्या उनकी अक्षमता को नहीं दर्शाती
परिजन बेहाल, आक्रोश चरम पर
पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द ही गोताखोरों की व्यवस्था कर बच्ची को खदान से बाहर नहीं निकालता तो कुमारडूबी क्षेत्र में सड़क जाम और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन की यह लापरवाही किसी अपराध से कम नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000