सिंदरी जनहित को ताक पर रख बिछाई जा रही कन्वेयर बेल्ट भाजपा नेता ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

सिंदरी जनहित को ताक पर रख बिछाई जा रही कन्वेयर बेल्ट भाजपा नेता ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

सिंदरी। विकास के नाम पर विनाश और स्थानीय जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का एक बड़ा मामला सिंदरी क्षेत्र से सामने आ रहा है। सेल टासरा प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित नई कन्वेयर बेल्ट लाइन अब एफसीआईएल FCIL प्रबंधन और स्थानीय निवासियों के बीच टकराव का मुख्य केंद्र बन गई है।

ड्रेनेज सिस्टम पर प्रहार, डूबने की कगार पर सिंदरी

ताज़ा विवाद कन्वेयर बेल्ट के नए रूट को लेकर है। भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद पाठक ने प्रबंधन को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र के अनुसार, जिस मार्ग से बेल्ट ले जाने की योजना है, वहां शहर के प्रमुख नाले गुजरते हैं। यदि वहां निर्माण होता है, तो शहर की जल निकासी पूरी तरह ठप हो जाएगी, जिससे आने वाले समय में सिंदरी के रिहायशी इलाकों में जलजमाव और महामारी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

हैरानी की बात यह है कि इस नए रूट की जद में कई आवासीय मकान भी आ रहे हैं। एक तरफ सरकार विस्थापन रोकने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ प्रबंधन की ‘हठधर्मी’ लोगों को उनके घरों से बेदखल करने की तैयारी में दिख रही है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि यह मार्ग नहीं बदला गया तो भारी संख्या में लोग बेघर हो जाएंगे।

 

सबसे तीखा सवाल यह उठाया गया है कि जब इस प्रोजेक्ट के लिए पहले से ही एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है, तो फिर नए मार्ग के चयन की क्या आवश्यकता थी क्या स्थानीय अधिकारियों के गलत निर्णयों के कारण केंद्र सरकार की छवि को धूमिल करने की कोई सोची-समझी साजिश है

बड़े आंदोलनों की आहट। प्रबंधन की कार्यशैली से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। अरविंद पाठक ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि

अगर प्रबंधन जनभावनाओं का सम्मान नहीं करता और बेल्ट को पूर्व निर्धारित मार्ग पर वापस नहीं ले जाता, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसके बाद होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी प्रतिलिपि केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री, सांसद ढुल्लू महतो और भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी भेजी गई है। अब देखना यह है कि एफसीआईएल प्रबंधन इस तकनीकी और मानवीय चूक को सुधारता है या सिंदरी की सड़कों पर विरोध का सैलाब उमड़ता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000