रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पाथरडीह में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक आयोजित, सैकड़ों युवाओं ने ली सदस्यता, बिजली-पानी व मतदान पर जोर

रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पाथरडीह में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक आयोजित, सैकड़ों युवाओं ने ली सदस्यता, बिजली-पानी व मतदान पर जोर

झरिया कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार संध्या 5:00 बजे 6:00 बजे तक मस्जिद मोहल्ला पाथरडीह रेलवे ग्राउंड में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक “संगठन सृजन” अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना था।
बैठक के दौरान क्षेत्र के कई स्थानीय निवासियों और युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए प्रखंड कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण की। नव-नियुक्त सदस्यों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शहीद कमर उपस्थित रहे। उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष श्री भगवान दास, नगर अध्यक्ष श्याम किशोर साव, इरफ़ान खान चौधरी, कुंदन मोदक, मोहम्मद जुबेर खान, चन्द्रामोहन शर्मा, अफजल खान, जुबैर खान, फ़ैज़ अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में स्थानीय समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा की गई। विशेष रूप से क्षेत्र में पानी की किल्लत और बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।
इसके साथ ही आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। नेताओं ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर नागरिक gm का वोट जरूरी है और सभी को जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफल और प्रभावशाली साबित हुआ।पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद कि खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000