रियलिटी सादे कपड़ों में बस स्टैंड पर खड़ी थीं महिला कमिश्नर, 3 घंटों तक बदमाशों ने घेरा आधी रात शहर में खुली महिला सुरक्षा की पोल

रियलिटी सादे कपड़ों में बस स्टैंड पर खड़ी थीं महिला कमिश्नर, 3 घंटों तक बदमाशों ने घेरा आधी रात शहर में खुली महिला सुरक्षा की पोल

हैदराबाद हैदराबाद में एक महिला पुलिस अधिकारी से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दिलसुखनगर बस स्टैंड पर एक महिला पुलिस कमिश्नर ने सादे कपड़े पहन आधी रात को एक ऑपरेशन चलाया.

इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. बता दें कि मलकाजगिरि पुलिस आयुक्त बी सुमति पद संभालने के पहले दिन ही आधी रात को बिना सुरक्षा के बस स्टैंड पहुंचीं और एक साधारण महिला का वेश धारण करके बस का इंतजार कर रही थीं. इस दौरान, उन्हें उसी तरह की उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जैसा कई महिलाओं को पब्लिक जगहों पर झेलना पड़ता है. 40 बदमाशों ने अधिकारी को घेरा

बताया जा रहा है कि आधी रात को लगभग 40 बदमाशों ने के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया. इनमें से कई छात्र और कई शराब-गांजे के नशे में चूर लोग थे. लगभग 3 घंटे यानी रात के लगभग 3 बजे तक यह स्थिति जारी रही है. वहां गश्त कर रही पुलिस ने भी घटना पर तुरंत कोई हस्तक्षेप नहीं किया.

इन परिस्थितियों के बावजूद बी सुमति ने धैर्य बनाए रखा और स्थिति की बारीकी से निगरानी की. बता दें कि लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर वहां एक कांस्टेबल पहुंचा. 40 लोगों को हिरासत में लिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद, कमिश्नर सुमति ने लगातार 3 दिनों तक इलाके की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की. इसके बाद, पुलिस ने लगभग 40 लोगों को हिरासत में लिया और काउंसलिंग सेशन आयोजित किए. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में कई हॉस्टल मौजूद हैं. ऐसे में युवाओं द्वारा की जाने वाली देर रात की उपद्रवी गतिविधियों में योगदान दे सकती है.

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और दिलसुखनगर जैसे व्यस्त पब्लिक एरिया में नाइट पैटरोलिंग आवश्यकता पर ध्यान खींचा है.

कौन हैं IPS बी सुमति

बता दें कि तेलंगाना कैडर की 2006 बैच की IPS अधिकारी बी सुमति साल 2026 में मलकाजगिरि पुलिस कमिश्नरेट की प्रमुख बनीं. वह खुफिया और आतंकवाद विरोधी अभियानों में अपने सशक्त नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं. इससे पहले उन्होंने स्पेशल इंटेलिजेंट ब्रांच SIB में इंस्पेक्टर जनरल IG के तौर पर काम किया, जहां उन्होंने लगभग 600 माओवादियों के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह इंटरनल सिक्योरिटी में उनकी बड़ी उपलब्धि थी. तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले के कालूगोतला गांव में जन्मीं सुमति एक साधारण परिवार से आती हैं. उन्होंने एग्रीकल्चर में BSC,MBA और NALSAR युनिवर्सिटी से सिक्योरिटी एंड डिफेंस लॉ में मास्टर्स किया है. मलकाजगिरि में उनकी नियुक्ति ने महिला सुरक्षा और क्राइम मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में मजबूत पुलिस व्यवस्था की उम्मीद बढ़ा दी है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000