प्रखण्ड स्तरीय जनआक्रोश धरना-प्रदर्शन : अब आर-पार की लड़ाई

प्रखण्ड स्तरीय जनआक्रोश धरना-प्रदर्शन : अब आर-पार की लड़ाई

किसानों की बदहाली, लगातार बिजली-पानी संकट और आम जनता की उपेक्षा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार एवं जिला कमिटी गिरिडीह (ग्रामीण) की पहल पर दिनांक 20 मई 2026, दिन बुधवार, प्रातः 10:00 बजे से प्रखण्ड स्तरीय प्रखंड सह अनुमंडल कार्यालय, सरिया में विशाल जनआक्रोश धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

आज किसान भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा है, आम जनता भीषण बिजली कटौती और पानी संकट से त्रस्त है, थाना-प्रखंड-अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।

अब अन्याय नहीं सहा जाएगा। अब जनता चुप नहीं बैठेगी।
यह धरना सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए निर्णायक हुंकार है।

सरिया प्रखण्ड  के सभी पंचायतों में दोनों मंडल अध्यक्षों द्वारा  दो-दो प्रभारियों की नियुक्ति सभी पंचायतों में की गई है। सभी प्रभारी अपने-अपने शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संपर्क कर हजारों की संख्या में पहुँच सुनिश्चित करें।

विशेष आग्रह एवं आह्वान :
सरिया प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले सभी वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, जिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण, प्रदेश एवं जिला मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य गण, पूर्व प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षगण, पार्टी समर्पित सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यगण एवं सम्मानित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी उपस्थिति से इसे ऐतिहासिक एवं धारदार बनाएं।

यह लड़ाई किसी दल की नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं, गरीबों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है।

आइए, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर सत्ता के बहरे कानों तक जनता की आवाज़ पहुँचाएँ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000