राहुल गांधी के जन्मदिवस पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया सेवा एवं समर्पण का उत्सव

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया सेवा एवं समर्पण का उत्सव
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित होकर अपने प्रिय नेता के जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय में केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देशहित में उनके निरंतर संघर्ष की कामना की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल, धनबाद पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देने का दिन है। इसी भावना के अनुरूप जरूरतमंदों की सेवा कर उनके जन्मदिवस को सार्थक बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवध नारायण प्रसाद, कयूम खान, लक्ष्मण तिवारी, मंटू दास, महेंद्र दुबे, बिल्किस खातून, महामंत्री अक्षय कुमार प्रसाद, प्रवक्ता प्रीतम रवानी, महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर साह, झरिया नगर अध्यक्ष मनोज हादी, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौधरी, महासचिव नवीन पासवान, केंदुआ नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद कमर, उपाध्यक्ष मनोहर दास, नरेंद्र झा, सावन सुमन, हरेंद्र शाही, अनूप कुमार पांडे, सत्यानंद पांडे, वीरेंद्र यादव मधुसूदन सिंह चौधरी महामंत्री सह कार्यालय प्रभारी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी देश के आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने के अपने संकल्प पर आगे बढ़ती रहेगी।
जारीकर्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000