नशा मुक्त समाज, श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु एनएसएस द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित

नशा मुक्त समाज, श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु एनएसएस द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित

निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से बचाव तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सरकार के निर्देशानुसार 17 जून से 25 जून तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विश्वविद्यालय इकाई-एक एवं दो के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में “नशा मुक्त समाज, श्रेष्ठ भारत का निर्माण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कॉमर्स सहित विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा उन्मूलन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिवस में भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मुकुंद रविदास ने कहा कि नशे से स्वयं को बचाना ही जीवन को सार्थक बनाना है। उन्होंने कहा कि आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या मौत एवं गंभीर हादसानशा मुक्त समाज, श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु एनएसएस द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित

निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से बचाव तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सरकार के निर्देशानुसार 17 जून से 25 जून तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विश्वविद्यालय इकाई-एक एवं दो के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में “नशा मुक्त समाज, श्रेष्ठ भारत का निर्माण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कॉमर्स सहित विभिन्न विषयों के 43 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।यह कार्यक्रम प्रोग्राम पदाधिकारी विश्वविद्यालय इकाई डॉ. संजीदा खातून के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ । डॉ. नकुल प्रसाद विभागाध्यक्ष कॉमर्स, डॉ. के एम सिंह, डॉ. आलोक कुमार सहित विभिन्न विभाग के शिक्षकों का सहयोग मिला ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000