जोशी न्यूज़ 24 ब्रेकिंग: बलियापुर सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान निरसा के आंखबेड़िया निवासी विपुल महतो के रूप में हुई

जोशी न्यूज़ 24 ब्रेकिंग: बलियापुर सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान निरसा के आंखबेड़िया निवासी विपुल महतो के रूप में हुई

बलियापुर धनबाद बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीबीएम कॉलेज के पास सोमवार सुबह साढ़े सात बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिंदरी की ओर से बलियापुर की तरफ आ रही एक बेहद तेज रफ्तार केटीएम बाइक (बजाज ऑटो लिमिटेड आरसी 390, गाड़ी संख्या: जेएच 10 सीएक्स 6710) सड़क किनारे खड़ी चौदह चक्का हाइवा में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज भेजा।

ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच और ग्रामीणों से मिले इनपुट के बाद मृत युवक की पहचान निरसा थाना क्षेत्र के डुमरिया अंतर्गत आंखबेड़िया निवासी विपुल महतो के रूप में हुई है। घटना की खबर आंखबेड़िया गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम पसर गया।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों के बीच इस बात की भी जोरदार चर्चा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सीधे खड़ी हाइवा में टकराई या फिर किसी कार द्वारा कट मारे जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000