तुकतुको गांव में हुई हृदय विदारक घटना पर पीड़ित परिवार से मिले विधायक नागेन्द्र महतो।

तुकतुको गांव में हुई हृदय विदारक घटना पर पीड़ित परिवार से मिले विधायक नागेन्द्र महतो।

बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकतुको गांव में एक माह के भीतर एक ही परिवार में घटी दुखद घटनाओं से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। विगत दिनों तुकतुको निवासी चन्द्रदीप महतो की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसके कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी दिनेश्वरी देवी ने कथित रूप से स्वयं जहर खाने के साथ अपने बच्चों को भी जहर पिला दिया। इस घटना में उनकी 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी एवं 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की दुखद मृत्यु हो गई। एवं दिनेश्वरी देवी फिलहाल रिम्स में इलाजरत है।
घटना की जानकारी पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो तुकतुको गांव पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि यह समाज के लिए चिंता का विषय है। और कहा कि ही यह हृदय विदारक घटना प्रशासन की जांच का विषय है। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मौके पर जिला परिषद सदस्य दुर्गेश साहू, मुखिया प्रतिनिधि धानेश्वर मरांडी, शिक्षक सह समाजसेवी छोटन प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य लखेंद्र सिंह, कुंजलाल महतो, कन्हाई महतो, संजय महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000