आशियाना उजड़ने के खिलाफ भड़का सिंदरी की जनता का प्रचंड आक्रोश एफसीआईएल के तुगलकी फरमान पर सिर मुड़वाकर कफन में निकाली प्रबंधन की शव यात्रा ठीक दस दिन बाद सामूहिक श्राद्ध भोज कराने की चेतावनी देकर फूंका पुतला

आशियाना उजड़ने के खिलाफ भड़का सिंदरी की जनता का प्रचंड आक्रोश एफसीआईएल के तुगलकी फरमान पर सिर मुड़वाकर कफन में निकाली प्रबंधन की शव यात्रा ठीक दस दिन बाद सामूहिक श्राद्ध भोज कराने की चेतावनी देकर फूंका पुतला
​सिंदरी में आवास नीति के नाम पर मनोहरटाँड, डोमगढ और एसएल टू को तबाह करने की साजिश के खिलाफ एफसीआईएल प्रबंधन पर जनता का कहर टूट पड़ा है। एफसीआईएल के तुगलकी फरमान और क्वार्टर तोड़ने वाले तानाशाही टेंडर के खिलाफ आक्रोशित हजारों सिंदरीवासी महिलाओं और पुरुषों ने मनोहरटाँड से प्रबंधन की शव यात्रा निकाली और पैदल मार्च करते हुए अम्बेडकर चौक पहुँचे जहाँ मंत्रोच्चार के साथ पुतला दहन किया गया। आक्रोशित जनता ने ऐलान किया है कि ठीक दस दिन बाद एफसीआईएल प्रबंधन का श्राद्ध भोज आयोजित किया जाएगा जिसमें सिंदरी के सभी ग्रामीण शामिल होंगे।
​प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन होश मे आओ, मनोहरटाँड, डोमगढ एसएल टू नही टुटेगा, भ्रष्ट रिटायर अफसर की मनमानी नही चलेगी और प्रबंधन का दलाल ठेकेदार होश मे आओ जैसे तीखे नारों से पूरा इलाका थर्रा उठा। वक्ताओं ने ललकारते हुए कहा कि जीवन के अंतिम क्षण तक गलत आदेशों का ईंट से ईंट बजाकर विरोध करेंगे और सिंदरी को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं देंगे। इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन में रंथी पर प्रबंधन का पुतला रखकर शव यात्रा निकाली गई जिसमें लोग कफन पहनकर, सर मुड़वाकर और हाथ में दाह अग्नि लेकर चल रहे थे। शव दाह के उपरांत भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने कहा कि सामूहिक मोर्चा की लड़ाई को दिल्ली तक पहुँचा दिया गया है और जब तक इन क्षेत्रों के लोगों को लीज नहीं मिल जाती तब तक एक भी घर पर आँच नहीं आने दी जाएगी।
​इस उग्र प्रदर्शन में सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा के संयोजक रविन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मजीत सिंह, मनोज मिश्र, अरबिंद खत्री, अरुण सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, करीमन पाण्डेय, शशि सिंह, आमोद सिंह, पवन शर्मा, सुरेश चौधरी, रंजना शर्मा, अनामिका तिवारी, गंगा सिंह, अनीमा सिंह, नीतीश सिन्हा, नीरज लाल, अरमान अंसारी, इम्मान हुसैन, राजकिशोर, डेविड, सुनील सिंह समेत हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000