गिरिडीह पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की धर्मपत्नी के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज नेता, दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की धर्मपत्नी के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज नेता, दी श्रद्धांजलि

​गिरिडीह। पूर्व विधायक श्री निर्भय कुमार शाहाबादी जी की धर्मपत्नी के द्वादश (12वीं) कार्यक्रम में बुधवार को राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम में पहुंचे बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो जी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
​उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शाहाबादी परिवार के साथ खड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
​श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के कई अन्य वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री दिलीप वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र वर्मा तथा पूर्व आईजी श्री लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000