अधिकारियों की शिकायत और लापरवाही के बाद जोशी न्यूज़ का रिपोर्टर पदमुक्त, माइक व आईडी कार्ड के इस्तेमाल पर रोक

अधिकारियों की शिकायत और लापरवाही के बाद जोशी न्यूज़ का रिपोर्टर पदमुक्त, माइक व आईडी कार्ड के इस्तेमाल पर रोक

धनबाद / सिंदरी: जोशी न्यूज़ प्रबंधन ने कार्य में लापरवाही और लगातार मिल रही शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए अपने रिपोर्टर मोहम्मद मोजाहरुल को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इस संबंध में संस्थान के प्रबंधन एवं संपादकीय मंडल द्वारा एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मोजाहरुल वर्ष दो हज़ार तेईस से जोशी न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग कर रहे थे। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से अधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। समय पर समाचार न भेजने, विज्ञापन कवरेज में लापरवाही बरतने और संस्थान के प्रति दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने के कारण प्रबंधन ने उन्हें हटाने का फैसला लिया है।

जारी सूचना के तहत, दो सितंबर दो हज़ार छब्बीस से मोहम्मद मोजाहरुल का जोशी न्यूज़ से कोई संबंध नहीं रहेगा। अब वे संस्थान के माइक, प्रेस पहचान पत्र, लोगो या किसी भी सामग्री का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

प्रबंधन ने शासन-प्रशासन, अधिकारियों और आम जनता को स्पष्ट किया है कि यदि वे जोशी न्यूज़ के नाम पर कोई रिपोर्टिंग, लेन-देन या पत्राचार करते हैं, तो संस्थान की जिम्मेदारी नहीं होगी। अनधिकृत रूप से नाम या पहचान पत्र का इस्तेमाल करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000