धनबाद-सिंदरी मार्ग पर बड़ा हादसा: एक राहगीर को बचाने के चक्कर में पलटी सवारी टेंपो, दो गंभीर रूप से घायल। धनबाद के पाथरडीह

धनबाद-सिंदरी मार्ग पर बड़ा हादसा: एक राहगीर को बचाने के चक्कर में पलटी सवारी टेंपो, दो गंभीर रूप से घायल। धनबाद के पाथरडीह

पाथरडीह। धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग पर रविवार की रात एक बार फिर रफ्तार का नहीं, बल्कि इंसानियत को बचाने की कोशिश में हादसे की खबर सामने आई है। नुनुडीह पाथरडीह काली मंदिर के समीप रविवार रात्रि करीब 7:30 बजे धनबाद की ओर से आ रही एक सवारी टेंपो निबंधन संख्या JH10C W3910 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और खुद घायल यात्रियों के अनुसार, यह हादसा किसी लापरवाही की वजह से नहीं बल्कि सड़क पर अचानक सामने आए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में हुआ। टेंपो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उस व्यक्ति को तो बचा लिया, लेकिन इस कोशिश में तेज रफ्तार गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर ही पलट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस भी बिना वक्त गंवाए दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों गंभीर रूप से घायलों को तुरंत नजदीकी चासनाला स्वास्थ्य केंद्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का प्राथमिक उपचार और इलाज शुरू किया।
अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों घायल यात्रियों ने मीडिया से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि इसमें टेंपो चालक की कोई गलती नहीं थी, उसने सबको बचाने का प्रयास किया था। घायलों का विवरण इस प्रकार है
गजेंद्र सिंह उम्र 66 वर्ष पिता- राघव सिंह, निवासी क्वार्टर नंबर IM 53-54, सिंदरी छठ तालाब। हादसे में इनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण डॉक्टरों को 8 टांके लगाने पड़े हैं। इसके अलावा पूरे बदन में अंदरूनी और बाहरी चोटें हैं।
दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ कारगिल उम्र 56 वर्ष पिता- स्वर्गीय बंसी राम गुप्ता निवासी  कांडरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास। हादसे में इनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई है। सिर फटने के कारण अत्यधिक खून बह रहा था, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है।
सड़क पर अचानक आई बाधा के कारण हुए इस हादसे ने एक बार फिर धनबाद-सिंदरी रोड पर रात्रि के समय सुरक्षा और सतर्कता के सवाल को सामने ला दिया है। फिलहाल सुदामडीह पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
पाथरडीह से जोशी न्यूज़ के लिए रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000