नालसा का महाअभियान: ‘नशे को ना, जिंदगी को हाँ’ 0 नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ जिले भर में

नालसा का महाअभियान: ‘नशे को ना, जिंदगी को हाँ’
0 नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ जिले भर में जागरूकता की लहर,न्यायाधीश
​धनबाद:
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देश को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए एक राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस ( विश्व ड्रग दिवस) पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों पर नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और उन्हें एक स्वस्थ व सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
उपरोक्त बातें मंडल कारा धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने कही. वहीं, बरवड्डा स्थित नशामुक्ति केंद्र आरोग्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने कहा कि नशा विकास और खुशहाली का सबसे बड़ा दुश्मन है, नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। एलएडीसएस के असिस्टेंट सुमन पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि
नशे की लत के कारण हंसते-खेलते परिवार बिखर रहे हैं और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वहीं जिले के निरसा तोंपचाची, टंडी, गोविंदपुर प्रखंड में भी नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए न्यायाधीश श्री टोपनो ने बताया कि डालसा की टीम द्वारा विभिन्न गांवों, कस्बों, स्कूलों और कॉलेजों में नुक्कड़ नाटकों, रैलियों, और विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को केवल सरकारी प्रयासों या कानूनों से खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज के हर नागरिक को आगे आना होगा।
​एक स्वस्थ कल का संकल्प
नशे से दूर रहना और दूसरों को इसके प्रति सचेत करना हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। नालसा का यह जागरूकता अभियान समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं से आह्वान करता है कि वे नशे को ना कहें और एक स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेंदू, जेलर दिनेश वर्मा, डालसा सहायक सौरभ सरकार ,अरुण कुमार ,नशामुक्ति, केंद्र के अध्यक्ष राहुल सिंह, सचिव सुकांतो चक्रवर्ती ट्रस्टी, संजय कुमार सिंह ,सदस्य, उमेश सिंह, अर्जुन पाठक, रति सिंह, राकेश सिंह, पैरालिगल वॉलंटियर, हेमराज चौहान, गीता सिंह, अनामिका सिंह, पूजा झा, लक्ष्मी देवी, पूनम कुमारी, संध्या देवी, सविता कुमारी, सुभाष चंद्र महतो, रूपामणि, कुमारी, जयप्रकाश महतो समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000