सिंदरी सहरपुरा शिव मंदिर तालाब में गोगली चुनने के दौरान डूबी महिला दर्दनाक मौत

सिंदरी सहरपुरा शिव मंदिर तालाब में गोगली चुनने के दौरान डूबी महिला दर्दनाक मौत

सिंदरी। सिंदरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहरपुरा शिव मंदिर तालाब में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहाँ तालाब में नहाने और पानी के भीतर से घोंघा स्थानीय भाषा में गोगली निकालने के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कल्पनी देवी उम्र लगभग 43 वर्ष), पति स्वर्गीय हीरा मलिक के रूप में की गई है। महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल के चेलियामा क्षेत्र की रहने वाली थी लेकिन काफी समय से बलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर सैंड सिंदरी में अपनी बेटी और दामाद के साथ रह रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कल्पनी देवी सिंदरी थाना क्षेत्र के सहरपुरा शिव मंदिर तालाब में नहाने आई थीं। नहाने के दौरान वह पानी के भीतर से खाने वाला घोंघा गोगली चुनकर निकाल रही थीं। इसी बीच पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण वह अचानक गहरे पानी में समाने लगीं और डूबने लगीं।

तालाब के आसपास मौजूद लोगों ने जब महिला को तड़पते और डूबते देखा तो वे तुरंत उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद बलियापुर के पटेल नगर में रहने वाले मृतका की बेटी-दामाद और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000