दिल्ली में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने केंद्रीय कृषि मंत्री निजी सचिव व राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के CEO से की मुलाकात।

दिल्ली में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने केंद्रीय कृषि मंत्री निजी सचिव व राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के CEO से की मुलाकात।

नई दिल्ली: बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो ने मंगलवार को नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुनील कुमार बर्नवाल से मुलाकात की। इस दौरान में आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक आम नागरिकों तक पहुंचाने, विशेषकर बगोदर विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को योजना से जोड़ने पर चर्चा हुई।

इसके बाद बगोदर विधायक ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के निजी सचिव प्रवीण सिंह से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बगोदर विधानसभा सहित पूरे झारखंड में आधुनिक तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय दोगुनी करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों के बीच कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग और किसानों को उसका लाभ पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान झारखंड की वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था और केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000