SIR अभियान में कोई भी पात्र मतदाता नहीं छूटे, लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी की भागीदारी जरूरी : संतोष कुमार सिंह

SIR अभियान में कोई भी पात्र मतदाता नहीं छूटे, लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी की भागीदारी जरूरी : संतोष कुमार सिंह

धनबाद, 1 जुलाई। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत बुधवार को भूली नगर क्षेत्र में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ स्तरीय निरीक्षण एवं बीएलओ–BLA-2 समन्वय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी क्षेत्र प्रभारी शकील अख्तर, नगर प्रभारी कालीचरण यादव तथा लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखेर भगत ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद सभी नेताओं ने बीएलओ एवं BLA-2 के साथ बैठक कर एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रगति की जानकारी ली तथा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म भरवाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने सभी BLA-2 को पहचान-पत्र (आई-कार्ड) भी वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 1 से 39 तक मौलाना आजाद हाई स्कूल, आजाद नगर, भूली ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, डी ब्लॉक, श्याम नगर एवं भूली बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया। सभी बूथों पर बीएलओ एवं BLA-2 की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के शहरी क्षेत्र प्रभारी शकील अख्तर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर प्रत्येक जिले, नगर एवं प्रखंड में बूथ स्तर पर बीएलओ एवं BLA-2 के साथ समन्वय स्थापित कर SIR अभियान को सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की आधारशिला है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।

नगर प्रभारी कालीचरण यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी बीएलओ एवं BLA-2 को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर बीएलओ एवं BLA-2 के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं की सहायता कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ अन्याय होगा। इसलिए सभी कांग्रेसजन पूरी निष्ठा, सजगता और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

कार्यक्रम में नौशाद आलम, शिवली फरीदी, अरुण कुमार मंडल, अजय चौधरी, अजमेरी खातून, राजकुमार प्रसाद, बीएलओ प्रेमलता कुमारी, पुष्पा देवी, नीलम शर्मा, राखी शर्मा, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं BLA-2 उपस्थित थे। अंत में नगर प्रभारी कालीचरण यादव ने सभी बीएलओ एवं BLA-2 का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000