सिंदरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनएम छवि कुमारी की तानाशाही, प्रसूताओं से 3 से 4 हजार की अवैध वसूली

सिंदरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनएम छवि कुमारी की तानाशाही, प्रसूताओं से 3 से 4 हजार की अवैध वसूली

विशेष रिपोर्ट, सिंदरी: सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए चलाई जा रही योजनाओं को सिंदरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में खुली चुनौती दी जा रही है। अस्पताल में पदस्थापित एएनएम नर्स छवि कुमारी पर प्रसव के लिए आने वाली लाचार महिला मरीजों और उनके परिजनों से प्रति डिलीवरी तीन हजार से चार हजार रुपये की अवैध मांग करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, छवि कुमारी का दबदबा अस्पताल परिसर में इतना बढ़ चुका है कि प्रसूति के लिए आने वाले गरीब परिवारों को पैसे न देने पर इलाज में लापरवाही बरतने और बाहर भेजने की धमकी दी जाती है। लाचार परिजन मजबूरी में कर्ज लेकर या गहने गिरवी रखकर अवैध राशि देने पर विवश हैं।

हैरानी की बात यह है कि छवि कुमारी के इस अड़ियल और मनमाने रवैये से केवल मरीज ही नहीं, बल्कि उनके साथ काम करने वाले अन्य स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी भी बेहद परेशान हैं। सहकर्मियों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें भी झूठे मामलों में फंसाने और काम न करने देने की धमकियाँ दी जाती हैं, जिसके कारण अस्पताल का माहौल पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।

इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद सिंदरी की जनता के बीच आक्रोश व्याप्त है। अब क्षेत्र के नागरिकों की नजरें धनबाद के सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य प्रशासन पर टिकी हैं। लोग यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या सिविल सर्जन इस दबंग एएनएम के खिलाफ त्वरित जांच बैठाकर निलंबन और प्राथमिक प्राथमिकी दर्ज कराने जैसी कड़ी कार्रवाई करते हैं, या फिर स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी से भ्रष्टाचार के इस खेल को बढ़ावा मिलता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000